Wednesday, May 27, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

गाजियाबाद के सूर्य नगर में इमारत में लगी आग, ईवी कार चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के सूर्य नगर क्षेत्र स्थित एक इमारत में देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 2:24 बजे इमारत में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) कार चार्जिंग के दौरान आग लगी, जिसके बाद आग ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखने को मिला।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News