घुग्घुस : शहर के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट, कचरा सफाई, रखरखाव आदि समस्याओं को भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नजरअंदाज कर रहे हैं. ऐसे में शालिकग्राम नगर निवासी श्रीनिवास गुडला और शिष्ट मंडल ने मुख्याधिकारी डॉ.जितेंद्र गादेवार को समस्याओं से अवगत कराया और कार्यालय के एक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.
श्रीनिवास गुड़ला की मनेतो शालिकग्राम नगर में कुछ स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद हैं. अंगनवाड़ी क्षेत्र में गंदगी की समस्या है. साफ सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं है. स्ट्रीट लाइट न होने से सड़क पर अंधेरा रहता है. जिसके कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं. आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय मुख्याधिकारी डॉ.जितेंद्र गादेवार को समस्याओं से अवगत कराया गया. जिस पर संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द समस्या को पूरा करने का आदेश दिया गया है.

इस समय कांग्रेस नेता शेखर तंगलपेल्ली, शहजाद शेख, सुमित रंगारी, अजय उपाधे, ब्रिथ ऑफ लाइफ मल्टीपरपज सोसायटी के अध्यक्ष प्रणयकुमार बंडी आधी उपस्थित थे.




