घुग्घुस : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की समापन गतिविधियों के अंतर्गत केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आज दिनांक 11/08/2023 को ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत घुग्घुस नगर परिषद द्वारा शिलाफलक अनावरण, पंचप्रण शपथ, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान गाया गया. इसी प्रकार, बैरम बाबा मंदिर क्षेत्र में वसुधा वंदन अमृतवाटिका वृक्षारोपण मिशन लागू किया गया.

इस कार्यक्रम के लिए नगर परिषद मुख्याधिकारी जितेंद्र गादेवार, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक जांभुले, जल आपूर्ति और स्वच्छता अभियंता सोनाली नागरगोजे, घुग्घुस शहर वरिष्ठ नागरिक संघ, नगरपालिका कर्मचारी और जि.प उच्च प्राथ.कन्या स्कूल, घुग्घुस किशोर अल्याडवार उच्च श्रेणी प्रधानाध्यापक, दिवसे मॅडम प्रधानाध्यापक, सतीश डांगरे शिक्षक, रोशन काले शिक्षक, महेंद्र पाल शिक्षक के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.




