Saturday, May 23, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में “गो गोवा” के बाद सियासी हलचल तेज, कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर में हुई गुप्त बैठक पर उठे सवाल?

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : शहर की राजनीतिक गलियारों और नुक्कड़ चर्चाओं में इन दिनों एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार (22/05/2026) को चर्चित “गो गोवा” आंदोलन के तुरंत बाद घुग्घुस-तड़ाली मार्ग स्थित एक विस्ताराधीन कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर में कुछ नेताओं, कार्यकर्ताओं और कथित तौर पर कुछ नगरसेवकों की बैठक आयोजित होने की चर्चा अब पूरे शहर में सुर्खियां बटोर रही है।

शहरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहर से दूर स्थित कंपनी परिसर में बैठक करनी पड़ी? यदि यह केवल सामान्य चर्चा थी, तो फिर इसे लेकर इतनी गोपनीयता क्यों बरती गई?

सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, इस बैठक में राजनीतिक समीकरणों से लेकर कंपनी से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन नगर परिषद और कंपनी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

चर्चा यह भी है कि हाल ही में दो नगरसेवकों द्वारा किए गए ठिया आंदोलन का असर अब अन्य नगरसेवकों और नगरसेविकाओं पर भी दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि कुछ जनप्रतिनिधि अब कंपनी के विस्तार, अनुमति प्रक्रियाओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर खुलकर सवाल उठाने की तैयारी में हैं।

इधर शहर में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कंपनी को कुछ आवश्यक NOC अथवा प्रशासनिक अनुमति लेने में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है? क्या इसी कारण राजनीतिक स्तर पर माहौल साधने की कोशिश की जा रही है?

कुछ लोगों का कहना है कि कंपनी परिसर में बिना पूर्ण अनुमति के कुछ कार्य किए जाने की चर्चा भी पहले से चल रही थी। वहीं हाल ही में केमिकल वार्ड परिसर में कथित रूप से दिखाई दिए काले धुएं और आग की घटना के बाद नागरिकों में पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में यह बैठक कहीं उस मुद्दे को शांत करने या राजनीतिक नुकसान नियंत्रण की कवायद तो नहीं थी — यह सवाल भी अब खुलकर पूछे जा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि “गो गोवा” आंदोलन के बाद अचानक हुई यह कथित बैठक केवल संयोग नहीं हो सकती। आने वाले दिनों में नगर परिषद की राजनीति, कंपनी विस्तार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर और बड़े खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल शहर में चर्चा गर्म है, सवाल अनेक हैं, लेकिन जवाब देने को कोई तैयार नजर नहीं आ रहा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News