(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस (चंद्रपुर): शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिवसेना (उभाठा) तथा समस्त शिवभक्तों की ओर से आयोजित इस उत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती तिथि के अनुसार शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को शाम 5 बजे भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।
यह शोभायात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, नगर परिषद घुग्घुस से प्रारंभ होकर बहादे प्लॉट, गांधी चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान ढोल-ताशों, भगवा ध्वज और पारंपरिक झांकियों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और आदर्शों का स्मरण किया जाएगा।
आयोजकों ने शहर के सभी शिवभक्तों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवा मिरवणूक (शोभायात्रा) को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं।
इस कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना, महिला आघाड़ी, युवा सेना तथा समस्त शिवभक्तों के सहयोग से किया जा रहा है।




