दिल्ली | राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के परिसर में स्थित एक पार्क में जैन धर्म का अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान वहां से करीब एक करोड़ रुपये कीमत का कलश चोरी हो गया। चोर ने इतनी शातिर चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि मौके पर मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक, चोरी हुए कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य व पन्ना जड़े हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले।
फुटेज में आरोपी की हरकतें कैद हो गई हैं और उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और आयोजकों में हड़कंप मच गया है।





