न्यूयॉर्क | अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में बेलारूस की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में सबालेंका ने अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिशिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दूसरे सेट में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्णायक पलों पर सबालेंका ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
यह सबालेंका के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उनकी इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौजूदा समय में महिला टेनिस में उनकी बादशाहत बरकरार है।





