गरियाबंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते हुए आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 196 किलो गांजा, दो चारपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। बरामद गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 40.81 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और भी तेज की जाएगी।





