दिल्ली : हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट दो दिन पहले खोले जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुरानी यमुना पुल (ओल्ड यमुना ब्रिज) से सामने आई ताज़ा तस्वीरों में नदी का उफान साफ़ देखा जा सकता है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।





