Sunday, July 12, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक हेतु महत्वपूर्ण बैठक आज

घुग्घुस, चंद्रपुर – घुग्घुस स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में शिवाजी महाराज के स्मारक निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति, घुग्घुस की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई कि 6 फरवरी 2025 को स्मारक की मांग को लेकर भव्य आंदोलन किया गया था, जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी।

आंदोलन के पश्चात संबंधित विभाग को स्मारक निर्माण के लिए लिखित निवेदन भी सौंपा गया था। अब इस विषय में आगे की रूपरेखा तय करने के लिए 2 अगस्त 2025, शनिवार को बैठक आयोजित की गई है। बैठक शाम 6 बजे श्री विठ्ठल मंदिर देवस्थान, घुग्घुस में होगी।

समिति अध्यक्ष चेतन बोबडे ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है ताकि स्मारक निर्माण के प्रयासों को गति दी जा सके।

ध्यानाकर्षण:
घुग्घुस स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में शिवाजी महाराज के स्मारक निर्माण को लेकर 6 फरवरी 2025 को स्मारक की मांग को लेकर भव्य आंदोलन किया गया था, जिसके 6 महीने बीतने के बाद भी कोई हलचको न देख शिवप्रेमी चिंतित नज़र आ रहे थे. देखना होगा कि आज के इस मीटिंग में लॉयड्स कंपनी के सामने का शिवाजी महाराज स्मारक स्थल बदलेगा. या अध्यक्ष पर दबाव किया जाएगा.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News