Thursday, July 9, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस: मित्र के जन्मदिन पर दिलीप पिट्टलवार ने प्राथमिक आरोग्य केंद्र में किया फलवाटप

घुग्घुस, 09 जुलाई 2025 (बुधवार): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार घट) के घुग्घुस शहर अध्यक्ष दिलीप पिट्टलवार ने आज अपने मित्र रविश सिंग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्राथमिक आरोग्य केंद्र, घुग्घुस में मरीजों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर पिट्टलवार ने सभी मरीजों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अपने मित्र रविश सिंग के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। फलवाटप कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इस के लिए पिट्टलवार का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में गोविंद गोगुला, प्रीतम नागुलवार, कुणाल गेडाम, रोहित रावेल्ली और संपत आरेल्ली सहित कई मित्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सादगी और सामाजिक सेवा की भावना के साथ सम्पन्न किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता और मानवीय संवेदनाएं बढ़ाते हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News