Saturday, April 25, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई

काबुल : अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। यह झटके भारतीय समयानुसार सुबह 6:11 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र 34.89 डिग्री उत्तर अक्षांश और 62.54 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई 50 किलोमीटर रही।

प्राकृतिक आपदा विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में स्थित था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

स्थानीय लोगों ने झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

सरकार और राहत एजेंसियां किसी भी संभावित नुकसान का आकलन कर रही हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News