Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पूर्व विद्यार्थियों का आत्मीय सम्मेलन तेलंगाना में हर्षोल्लास से संपन्न

(प्रणयकुमार बंडी)

नकोड़ा तेलुगु हायस्कूल (2001-2002 बैच), चंद्रपुर के छात्रों ने पेद्दपल्ली में मनाया मिलन समारोह

घुग्घुस (चंद्रपुर) — महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित नकोड़ा तेलुगु हायस्कूल के वर्ष 2001-2002 के पूर्व विद्यार्थियों का आत्मीय सम्मेलन रविवार (15 जून 2025) को तेलंगाना राज्य के पेद्दपल्ली में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन एक निजी रिसॉर्ट में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस विशेष अवसर पर तेलुगु प्राइमरी स्कूल घुग्घुस के पूर्व मुख्याध्यापक कादासी शंकर और वरिष्ठ शिक्षक सत्यनारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व जताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कादासी शंकर और सत्यनारायण ने अपने भाषण में कहा, “हमारे विद्यार्थी आज विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं, यह अत्यंत गर्व की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में और अधिक उन्नति करेंगे।” उन्होंने सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए इससे जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

सम्मेलन के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा किए, यादें ताज़ा कीं और भविष्य में एक-दूसरे की सहायता करते रहने का संकल्प लिया। इस आयोजन से सभी सहभागी भावविभोर हो गए और उन्होंने इसे एक यादगार दिन बताया।

कार्यक्रम का समापन समूह भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News