हैदराबाद: शहर में सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। अग्निशमन सेवा महानिदेशक नागी रेड्डी ने बताया कि सुबह 6:16 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो इमारत के भूतल पर धुआं और आग फैली हुई थी। राहत और बचाव कार्य के दौरान पहली मंजिल से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि ऊपरी मंजिल से 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, कुल 21 लोग इमारत के अंदर फंसे हुए थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं और घायलों का इलाज जारी है।




