घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर में पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 की शाम करीब 7 बजे के आसपास अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने शहरवासियों को चौंका दिया, लेकिन इसी के साथ लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत भी मिली।
दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम को चली तेज हवाओं और भारी बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। बेमौसम बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई, वहीं दूसरी ओर लोगों ने घरों की खिड़कियों से बारिश का आनंद लिया।
हालांकि, जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक आंधी-तूफान से किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हो पाई थी। प्रशासन और स्थानीय नागरिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ घंटों में मौसम सामान्य हो सकता है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




