The new executive committee of the Maharashtra State Journalists’ Association, Ghugus Branch (Mumbai), was announced at the association’s office in Ghugus under the leadership of District President Borghare and the guidance of Prof. Mahesh Panse.
घुग्घुस (चंद्रपुर) – महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई की घुग्घुस शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रा. महेश पानसे के मार्गदर्शन में तथा जिलाध्यक्ष बोरघरे के नेतृत्व में घुग्घुस स्थित पत्रकार संघ के कार्यालय में की गई।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुरेश पुरुषोत्तम खडसे, कार्याध्यक्ष पद पर संजय महादेव पडवेकर, उपाध्यक्ष पद पर इम्तियाज रज्जाक, सचिव पद पर प्रणयकुमार शंकर बंडी, सहसचिव मोहम्मद हनीफ, सोशल मीडिया प्रमुख साहिल सैय्यद, संघटक पंकज रामटेके, कोषाध्यक्ष कयामुल सिद्धिकी को नियुक्त किया गया है। वहीं, सदस्य के रूप में संदीप चांभारे, दशरथ आसपवार और राहुल चौधरी को स्थान दिया गया है।
नई कार्यकारिणी को पत्रकारों के हित में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम का संचालन सुरेश खडसे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन साहिल सैय्यद ने किया।




