घुग्घुस : लॉयड्स मेटल्स संघर्ष कामगार संगठन के अध्यक्ष प्रकाश देवतले ने लॉयड्स मेटल्स कंपनी के विभिन्न मुद्दों पर लॉयड्स मेटल्स कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक की. इस अवसर पर संविदा कर्मियों के क्रमोन्नति एवं प्रमोशन, संविदा कर्मियों को सीएल एवं ईएल सुविधा उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और समस्या का समाधान करने का वादा किया.

लॉयड्स मेटल्स कंपनी के पवन मेश्राम, संजय कुमार, महासचिव अशपाक शेख, कांग्रेस नेता राजकुमार वर्मा, विक्रम गोगला, पवन नागपुरे, शेखर तंगलपेल्ली, सतीश सोनारी, देवीदास फुलजले, धनराज जुमनाके, सुनील सातपुते, सिद्धार्थ बोरकर, गणेश गोदारी, बंडू काले, विट्ठल कुमरे, सचिन आरापेल्ली, नंदू चांदेकर एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.




