Wednesday, April 22, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद के आरओ वॉटर प्लांट के पास गंदगी और अवैध पार्किंग से नागरिक परेशान

Citizens upset due to dirt and illegal parking near RO water plant of Ghugus Municipal Council

घुग्घुस – स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के फिल्टर प्लांट के पास स्थित 10 रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले आरओ वॉटर प्लांट के सामने गंदगी और अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है. बस स्टॉप के सामने स्थित श्री शिवाजी महाराज चौक पर यह आरओ वॉटर प्लांट नागरिकों के लिए सुविधा के रूप में लगाया गया था, लेकिन अब यहां का माहौल दूषित होता जा रहा है.

गंदगी का अंबार, स्वच्छता की अनदेखी

वॉटर प्लांट के आसपास फैली गंदगी के कारण नागरिकों को शुद्ध पानी लेने में कठिनाई हो रही है. कचरे का ढेर और बदबूदार माहौल से लोग परेशान हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है. नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद और पानी पुरवठा विभाग साफ-सफाई की जिम्मेदारी से पूरी तरह से मुंह मोड़ चुका है.

अवैध पार्किंग बनी बड़ी समस्या

वॉटर प्लांट के सामने अवैध पार्किंग भी एक गंभीर समस्या बन गई है. यहां आने वाले ग्राहकों को पानी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि आसपास अनियंत्रित तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं. इस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता संकरा हो जाता है.

प्रशासन की लापरवाही, नेताओं की चुप्पी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद के मुख्याधिकारी, पानी पुरवठा अधिकारी, और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं. कई बार संज्ञान में लाने की कोशिश की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जनता में इस बात को लेकर नाराजगी है कि प्रशासन और नेता केवल चुनाव के समय ही नागरिकों की परेशानियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन आम दिनों में उनकी समस्याओं की कोई सुध नहीं ली जाती.

नागरिकों की मांग: जल्द से जल्द हो समाधान

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि –

  1. वॉटर प्लांट के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  2. गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो.
  3. अवैध पार्किंग पर कड़ा नियंत्रण लगाया जाए.
  4. नगर परिषद के अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और स्वच्छता बनाए रखें. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है या फिर नागरिकों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News