चंद्रपुर: बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से मुंबई CSMT तक चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है. ZRUCC (Zonal Railway Users’ Consultative Committee) सदस्य अजय दुबे के सफल प्रयासों के चलते इस ट्रेन में स्थानीय इमरजेंसी (EQ) कोटा बढ़ा दिया गया है.
पिछले वर्ष अजय दुबे ने तत्कालीन DRM मनीष अग्रवाल और GM मध्य रेलवे रामकरण यादव से मुलाकात कर बल्लारशाह से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था. इस सफलता के लिए उन्होंने महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा, DRM नागपुर विनायक गर्ग, और सीनियर DCM नागपुर अमन मित्तल का आभार व्यक्त किया है.
अब यात्रियों को मिलेगा अधिक कोटा
पहले बल्लारशाह से स्लीपर और एसी कोचों में बहुत सीमित बर्थ उपलब्ध थीं, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी हो रही थी. लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है.
✅ स्लीपर कोटा: 4 से बढ़ाकर 32 बर्थ
✅ थर्ड एसी कोटा: 2 से बढ़ाकर 16 बर्थ
✅ सेकंड एसी कोटा: अब बल्लारशाह से 4 बर्थ
✅ फर्स्ट एसी कोटा: अब बल्लारशाह से 4 बर्थ
ट्रेन नंबर में भी हुआ बदलाव
इसके साथ ही रेलवे ने नंदीग्राम एक्सप्रेस का नंबर 11402 से बदलकर 11002 कर दिया है। रेलवे ने इस बदलाव का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
गौरतलब है कि पहले नंदीग्राम एक्सप्रेस आदिलाबाद से मुंबई चलती थी, लेकिन 16 मार्च 2024 से इसका प्रारंभिक स्टेशन बल्लारशाह कर दिया गया. अब कोटा बढ़ने से इस क्षेत्र के यात्रियों को टिकट बुकिंग में बड़ी राहत मिलेगी.




