Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में कचरे के ढेर में लगी आग, भंगार जलाने का संदेह – प्रशासन मौन

घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर में एक बार फिर कचरे के ढेर में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना इतनी गंभीर थी कि आग से उठता धुआं डेढ़ किलोमीटर दूर तक देखा गया. नागरिकों का कहना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहे भंगार जलाने के अवैध कार्य का हिस्सा हो सकता है.

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में अक्सर भंगार व्यापारियों द्वारा कबाड़ जलाया जाता है, जिससे जहरीला धुआं फैलता है. कई बार अग्निशमन विभाग द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. दूसरी ओर, नगर परिषद भी इसी स्थान पर शहर का कचरा फेंकती है, जिससे क्षेत्र में भारी बदबू फैल रही है और आग लगने की संभावना बनी रहती है.

आज सुबह अचानक लगी आग के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. नागरिकों में चर्चा है कि यह महज एक संयोग है या किसी साजिश का हिस्सा. खासकर जब आज शहर में एक बड़े महिला कार्यक्रम में तीन विधायकों और एक विशेष अतिथि के रूप में एक हीरोइन के आने की संभावना है. क्या यह घटना लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की गई? या फिर यह महज भंगार जलाने की पुरानी गतिविधि का नतीजा है?

फिलहाल, इस मामले की जांच की जानी आवश्यक है. प्रशासन और नगर परिषद की चुप्पी इस घटना को और संदिग्ध बना रही है. नागरिकों की मांग है कि इस क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जाए और यदि भंगार जलाने की गतिविधि में कोई संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News