नागपुर: मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक धर्मकुमार मीना ने आज नागपुर मंडल का वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चंद्रपुर, वरोरा, हिंगणघाट और नागपुर स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की.
महाप्रबंधक मीना ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने रेलवे में सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, और नागपुर रेल मंडल इन्हीं दिशाओं में कार्य कर रहा है.
उन्होंने आगे बताया कि मध्य रेल्वे को अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए पहली बार 6 शील्ड प्रदान किए गए हैं. इनमें प्वाइंट मशीन की वॉटरप्रूफिंग, वॉटर लेवल इंडिकेटर और माल ढुलाई से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है.




