मुंबई: अमेरिका के भारत में महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शासकीय निवास पर सौजन्य भेंट की. इस दौरान उन्होंने दावोस में हुए निवेश समझौतों के सफल कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि महाराष्ट्र में उद्योग विकास के अनुकूल माहौल के कारण कई अमेरिकी कंपनियां राज्य में निवेश करने की इच्छुक हैं.
इस बैठक में ऊर्जा, नई तकनीक, बुनियादी ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. हेंकी ने महाराष्ट्र सरकार की उद्योग-निवेश नीतियों की सराहना की और राज्य को विदेशी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बताया.




