नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीते दस वर्षों में घोटालों पर रोक लगने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचाए गए हैं, जिनका उपयोग जनता की सेवा और देश के विकास में किया गया है.
उन्होंने कहा, “पहले अखबारों की सुर्खियां करोड़ों के घोटालों से भरी रहती थीं. लेकिन बीते दस वर्षों में, हमारी सरकार ने पारदर्शिता और ईमानदारी से शासन किया है, जिससे ये घोटाले समाप्त हुए हैं.”
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बचाए गए पैसों का उपयोग ‘शीशमहल’ बनाने के बजाय देश निर्माण में किया गया है. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे में हुए निवेश को इस बचत का परिणाम बताया.
सरकार के प्रयासों से भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के दावे को लेकर विपक्षी दलों की क्या प्रतिक्रिया होगी, यह देखना दिलचस्प होगा.
https://x.com/BJP4India/status/1886747768477376633?t=MvjdwKZMtC75V_lYweVf5Q&s=19




