…की लापरवाही से गायब हुई सार्वजनिक भूमि (ओपेन प्लेस), जांच की मांग तेज?
घुग्घुस (चंद्रपुर): घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के अंतर्गत 1975 के लेआउट प्लान में 6300 स्क्वायर फीट जमीन को ओपन स्पेस के रूप में चिह्नित किया गया था, लेकिन अब यह जमीन अदृश्य हो गई है. यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का गंभीर संकेत देता है. स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की चर्चा शुरू है.
क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, हनुमान मंदिर चौक (बहादे लेआउट), राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज भवन, अमराई रोड क्षेत्र के 1975 के लेआउट प्लान के सत्यापन से पता चला कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखी गई थी. नगर परिषद, राजस्व विभाग और शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन के स्वामित्व और उपयोग से जुड़े दस्तावेज़ अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुरानी नक्शे को देखने पर इस जगह के गायब होने का संदेह गहराता है?
स्थानीय विधायक किशोर जोर्गेवार से इस मामले पर ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई का चर्चा है. इसके अलावा, ग्रामपंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों को भी इस मामले में जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी यही चर्चा है.
नगर परिषद से पूरी स्थिति की जानकारी ली जाए. मामले की जांच एंटी-करप्शन ब्यूरो या अन्य जांच एजेंसियों से कराई जाए. यदि प्रशासन कार्रवाई करने में असफल रहता है, तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की जाए.
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया के सहयोग से जन आंदोलन की योजना बनाई जा सकती है. सार्वजनिक सभाओं और प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाया जा सकता है.
भ्रष्टाचार का संदेह?
ऐसा संदेह है कि भूमि के गायब होने के पीछे कोई भ्रष्टाचार हो सकता है. इसलिए, नागरिकों ने इस मामले में त्वरित और पारदर्शी जांच की जाए ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें सजा मिले.
यह मामला केवल भूमि के गायब होने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को भी उठाता है. यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार न हो.
घुग्घुस के नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई से ही सार्वजनिक विश्वास बहाल हो सकता है. प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाए.




