चंद्रपुर : सरदार पटेल महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने केंद्र सरकार की पी.एम. उषा योजना के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए “संभाषण कौशल्य एवं सूत्र संचालन”, “रंगमंच” और “भाषा कौशल्य” विषय पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का आयोजन किया है. यह कार्यशाला 7 जनवरी 2025 से आरंभ होगी.
इस कार्यशाला के अंतर्गत प्रमुख वक्ता नासिर खान, अनिरुद्ध वनकर, रजनी पाल, और प्रासुमेधा श्रीरामे विद्यार्थियों को संवाद कौशल, सूत्र संचालन, रंगमंच कला, और भाषा के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से परिचित कराएंगे. वक्ताओं के अनुभव से छात्रों को न केवल शैक्षणिक, बल्कि व्यावसायिक कौशल विकास में भी लाभ होगा.
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद काटकर, हिंदी विभाग की प्रमुख डॉ. सुनीता बनसोड, और सहयोगी प्राध्यापक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने छात्रों से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है.
महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं. भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता दी जाएगी.




