घुग्घुस (चंद्रपुर) : नव वर्ष के पहले दिन महाराष्ट्र के गाड़ेगांव क्षेत्र में एक बाघ (टाइगर) दिखाई देने की घटना ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गाड़ेगांव चेक पोस्ट बंद करने की बात करते हुए सुनाई दे रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका कामगारों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग है, और यहां बाघ दिखाई देने से दहशत का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले भी बाघ देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इस बार नव वर्ष के मौके पर यह खबर लोगों का ध्यान ज्यादा आकर्षित कर रही है.
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. इलाके में गश्त लगाना चाहिए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जानी चाहिए. साथ ही, बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस ले जाने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाना चाहिए.
यह घटना मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संपर्क और संघर्ष की समस्या को एक बार फिर उजागर करती है.




