दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. और राष्ट्रपति को 4 पेज का ज्ञापन सौंपा. इसमें हमने मांग की है कि मणिपुर में क्या कार्रवाई की जाए. हमारे द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मणिपुर में शांति और सद्भाव वापस लाने के लिए कांग्रेस की ओर से 12 सूत्री कार्य योजना है.




