चंद्रपुर : राकापा के अजीत पवार ने ट्वीट कर कहा है कि चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर के निधन की खबर स्तब्ध कर देने वाली है. वे एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते थे, जो चंद्रपुर के लोगों के साथ एकजुट थे, एक बहादुर जनप्रतिनिधि, एक कर्तव्यनिष्ठ लोक सेवक थे. उनके निधन से हमने एक ऐसा युवा नेता खो दिया है, जो जनता से निकटता से जुड़ा था. चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र महाविकास अघाड़ी को काफी नुकसान हुआ है. हम सभी बालू धानोरकर के परिवार, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के दुख में सहभागी हैं और मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.




