घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर में बायपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू है. मुख्य मार्ग पर महारेल का कार्य भी शुरू है. जिसके कारण कुछ वाहन चालक बायपास मार्ग का अनुसरण कर रहे है. वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग पर धूल मिट्टी उड़ रही हैं. जिससे आस पास के के किसानों के फसल खराब हो रही है और आस पास के घरों में रहने वाले नागरिकों को भी तकलीफ हो रही है. इस की चिंता अब किसानों और आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा है.
घुग्घुस के पूर्व उप-सरपंच सुधाकर बांदुरकर के अनुसार, बायपास रोड को लग कर विट्ठल पोलशेट्टीशेटी वार, सुरेश बोबडे, परागे, सूर्यभान कामतवार, प्रेमलाल पारधी, अरविंद सिंग ठाकुर, दादाजी खांडारकर और अन्य के खेत और घर हैं. अर्धपूर्ण सड़कें होने के कारण वाहनों की आवाजाही से अधिक धूल उड़ रही है. जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ किसान भी प्रभावित हो रहे हैं. फ़सल ख़राब हो रहा है. घरो में धूल-जा रहा हैं. जिस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए. आधे-अधूरे रास्ते का काम जल्दी से जल्दी पूरा करना, किसानों को मुआवजा भी शीघ्र दिया जाए, ताकि सभी लोगो का नुकसान भरपाई हो सकें, धूल न उड़े इसके लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव करना चाहिए. जैसे अन्य समस्याएं है.




