घुग्घुस : घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर, ठेका कर्मचारी आज (सोमवार) सुबह (8 बजे) की पाली में काम बंद आंदोलन किया. इस आंदोलन में शत प्रतिशत कामगारों ने आंदोलन का समर्थन किया.
कामगारों की मानेतो नगर परिषद कार्यालय में 59 और 54 स्थायी कर्मचारी कार्य करते हैं. जिन्हें फरवरी माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसी के चलते (मंगलवार 9 में) दोपहर असंतुष्ट कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे और वेतन की मांग की. लेकिन कर्मचारियों को असंतुष जवाब मिलने से नाराज हो गए थे. दो दिन में वेतन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी थी. और आज (सोमवार) सुबह (8 बजे) की पाली में काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया. खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी था. नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों की माने तो कार्यालय में धन की कमी है. जिससे कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है. राशि उपलब्ध होते ही मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कर दिया जायेगा.




