मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की.
मणिपुर में फंसे 22 छात्रों को विशेष विमान से महाराष्ट्र लाया जाएगा और इससे पहले इन छात्रों को मणिपुर से असम लाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिंदे ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से फोन पर चर्चा की है.




