बद्रीनाथ : वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कपाट खोले गए. धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया था. पहली पूजा पुजारियों द्वारा की गई. मिडिया खबरों के अनुसार धाम के कपाट खुलने से पहले हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी. श्री बद्रीनाथ के दर्शन करने और मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
कल रावल के नेतृत्व में शंकराचार्य गद्दी, उद्धव भगवान, कुबेर, गाडू घड़ा और तेल कलश पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ पहुंचे.
तीर्थ यात्रा के लिए अब चारों धामों (चार धाम) के कपाट खुल गए हैं. गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट इस महीने की 22 तारीख को अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गए थे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे.
श्री बद्रीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.




