Tuesday, November 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 में नल के पानी से निकला कीड़ा, वीडियो वायरल; जलापूर्ति विभाग पर उठे सवाल

पानी की गुणवत्ता को लेकर नागरिकों में आक्रोश, एनसीपी और शिवसेना ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस, चंद्रपुर : घुग्घूस नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 में नल से आने वाले पानी में कीड़ा (डेंगुर) दिखाई देने का मामला सामने आया है। पानी की गुंडी में कीड़ा नजर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली और नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नल से आने वाले पानी में इस तरह कीड़े दिखाई देना नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका पैदा करता है। वहीं, प्रभाग क्रमांक 10 के नगरसेवक और नगरसेविका की भूमिका को लेकर भी नागरिकों में चर्चा शुरू हो गई है। आखिर प्रभाग में पानी की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है और नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है, ऐसे सवाल उठाए जा रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के शहर अध्यक्ष शरद कुमार ने जलापूर्ति विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पानी जैसे बुनियादी और महत्वपूर्ण विषय पर विभाग गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है, जो बेहद दुखद है। पानी की गुंडी में कीड़ा दिखाई देना नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभापति और संबंधित जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को दर्शाता है। उन्होंने इस स्थिति को गलत बताते हुए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

वहीं, शिवसेना शहर प्रमुख महेश डोंगे ने पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिकों को मिलने वाले पानी में कीड़े दिखाई दे रहे हैं, तो यह जलापूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। संबंधित ठेकेदार और नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए मामले की जांच की जानी चाहिए। अन्यथा मजबूरन संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मुख्याधिकारी के खिलाफ मंत्रालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ेगी।

अब सवाल यह है कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नगर परिषद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पानी की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News