शिवसागर (असम): असम के शिवसागर जिले के बिहुबोर-नेपाली खूटी क्षेत्र में 19 जुलाई को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नागालैंड और असम के शिवसागर व चराइदेव जिलों में हुई लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से इस क्षेत्र के कम से कम 5 से 6 गांव पूरी तरह तबाह हो गए।
बाढ़ के तेज बहाव में कई घर बह गए, सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए तथा बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जबकि प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
प्रशासन के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




