Wednesday, April 8, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वाशिम जिले में ओलावृष्टि और तूफानी बारिश से कांदा बीज की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मानोरा, मंगरूलपीर और कारंजा तहसीलों में आए तेज तूफानी हवा, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। काढ़ाई के लिए तैयार कांदा (प्याज) बीज की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

किसानों के अनुसार, इस बार कांदा बीज से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक हुए इस अवकाळी मौसम ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं। तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका है।

इस नुकसान के चलते किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। कई किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से कुछ राहत मिल सके।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News