पश्चिम बंगाल: महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर कोलकाता स्थित प्रसिद्ध श्री आदि भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तड़के सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। भक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण का आयोजन किया गया है।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के दिन दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर कोलकाता का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है और श्रद्धालु श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन हैं।




