Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पांढरकवड़ा में भव्य मूर्ति आगमन समारोह संपन्न, भक्तिमय वातावरण से गूंजा क्षेत्र

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपुर: पांढरकवड़ा स्थित श्री क्षेत्र पंचमुखी हनुमान मंदिर देवस्थान में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ नूतन प्रभु श्री राम दरबार, भगवान शिव शंकर दरबार एवं नवग्रह देवताओं की मूर्तियों का मंगलमय आगमन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे धानोरा फाटा टोल प्लाजा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक विशाल और दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ताशों की गूंज, भगवा ध्वजों की शान, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हाथों में फूल, अक्षत और दीप लेकर ईश्वर के स्वागत में भाव-विभोर दिखाई दिए।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्नेही स्वजन, भक्तगण एवं श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए और मंदिर परिसर तक आकर मूर्तियों के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और पूजन के साथ मूर्तियों का विधिवत स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि प्रभु श्री राम दरबार, भगवान शिव शंकर दरबार और नवग्रह देवताओं की स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा तथा श्रद्धालुओं को शांति, समृद्धि और कल्याण की अनुभूति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर देवस्थान, पांढरकवड़ा की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित भक्तगणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह मंगलमय आयोजन पांढरकवड़ा के धार्मिक इतिहास में एक स्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News