Friday, January 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस नगर परिषद चुनाव 2025 को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस (चंद्रपुर) : घुग्घूस नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले आगामी नगर परिषद चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग, मुंबई के आदेश दिनांक 29 दिसंबर 2024 के अनुसार न्यायालयीन अपील दायर होने के बाद अब नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के सार्वत्रिक चुनाव के लिए संशोधित चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत घुग्घूस नगर परिषद में नगराध्यक्ष व नगरसेवक पदों के लिए होने वाले चुनाव से संबंधित कार्यों हेतु नगर परिषद कार्यालय में एक खिड़की (Single Window) प्रणाली लागू की जाएगी। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों के लिए यह एक खिड़की व्यवस्था दिनांक 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को सुबह से शुरू रहेगी।

प्रशासन की ओर से सभी उम्मीदवारों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सूचना की गंभीरता से संज्ञान लें और निर्धारित तिथियों में आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्य पूर्ण करें।

यह सूचना सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी की ओर से जारी की गई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News