Wednesday, June 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कच्छ में भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 4.4 मापी गई

कच्छ (गुजरात) | गुजरात के कच्छ जिले में 26 दिसंबर 2025 की तड़के सुबह 4:30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र 23.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.23 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है, जिसके कारण कुछ इलाकों में झटके महसूस हुए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि झटकों के चलते कुछ स्थानों पर लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News