(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस (जिला चंद्रपुर) — नगर परिषद घुग्घुस साधारण निवडणूक 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों को नामनिर्देशन प्रक्रिया में सुविधा देने के उद्देश्य से नगर परिषद घुग्घुस में उम्मीदवार सहायता कक्ष (Help Desk) की स्थापना की गई है।
निवडणूक निर्णय अधिकारी तथा तहसीलदार, चंद्रपुर के कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस सहायता कक्ष की जबाबदारी निलेश रंजनकर, मुख्याधिकारी, न.प. घुग्घुस (मो. 8237983780) को सौंपी गई है। उनके साथ नामनिर्देशन से संबंधित कार्यों में सहायता के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य उम्मीदवारों को नामनिर्देशन पत्र भरने, आवश्यक कागदपत्रों की पूर्तता, तथा अन्य प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन में मदद करना है ताकि कोई भी उम्मीदवार तकनीकी कारणों से वंचित न रहे।
प्रेस नोट में निवडणूक निर्णय अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नामनिर्देशन प्रक्रिया के दौरान सहायता कक्ष का लाभ लेकर किसी भी अडचणीत अडथळ्याविना आपले अर्ज सादर करावेत.




