कोलकाता : वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए सीए नीरज कुमार हरोदिया एसीएई के 64वें अध्यक्ष का पदभार एडवोकेट (सीए) तरुण कुमार गुप्ता से ग्रहण करेंगे। एसीएई वर्ष 1960 में स्थापित सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संघों में से एक है। इसके लगभग 1650 से अधिक सदस्य पेशेवर, व्यवसायी और उद्योगपति हैं। सीए नीरज कुमार हरोदिया ने अपने कार्यकाल के दौरान “कनेक्ट, एंगेज, इंस्पायर” शीर्षक वाली थीम अपनाने का प्रस्ताव रखा हैं, जो प्रगति, उत्कृष्टता और सकारात्मक विकास के विचार को मूर्त रूप देती है। चुने गए नए अध्यक्ष को इन निम्नलिखित लोगों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें एडवोकेट रमेश पाटोदिया (उपाध्यक्ष), छह बार की केटलबेल विश्व चैंपियन सीए शिवानी शाह अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सीए मोहित भूतेरिया (महासचिव), सीए विवेक नेवतिया (संयुक्त सचिव) और सीए आयुष जैन (कोषाध्यक्ष) के अलावा एसोसिएशन की एक सक्रिय कार्यकारी समिति भी शामिल होगी।
एसोसिएशन ऑफ कॉर्पोरेट एडवाइजर्स एंड एक्जीक्यूटिव्स के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार हरोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मिलो, जुड़ो, प्रेरित करो” की भावना को आगे बढ़ाते हुए, मेरा प्राथमिक लक्ष्य उन मूल्यों को कायम रखते हुए, जो हमें परिभाषित करते हैं, हमारी एसोसिएशन की दृश्यता और ब्रांडिंग को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ना होगा। एकजुटता और परस्पर निर्भरता मेरी यात्रा के प्रमुख शब्द होंगे और अध्यक्ष के रूप में मेरा लक्ष्य सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करना, हमारी एसोसिएशन को मजबूत और उन्नत बनाना और निरंतर विकास, उत्कृष्टता, नवाचार और सकारात्मक वृद्धि की संस्कृति को अपनाना होगा।
सीए नीरज कुमार हरोदिया के बारे में :
सीए नीरज कुमार हरोदिया एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव, जेपीएनआर कॉर्पोरेट कंसल्टेंट्स के सह-संस्थापक और निदेशक तथा कोलकाता स्थित केएएसजी एंड कंपनी में पार्टनर हैं। उनकी प्रोफेसनल यात्रा डेलॉइट वर्ष 2008 में मुंबई से शुरू हुई। उन्होंने अब तक 30,000 से ज़्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीए बनने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षित किया है। वे सूचीबद्ध कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और एसीएई के 64वें अध्यक्ष हैं। श्री हरोदिया परोपकार के कार्यों में भी सक्रिय हैं। वह फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आईसीएआई की जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति और अध्ययन बोर्ड में योगदान दिया है, और भवानीपुर कॉलेज में आयकर एवं जीएसटी के लिए विजिटिंग फैकल्टी भी रहे हैं। वे द हेरिटेज स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और एमसी केजरीवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बोर्ड सदस्य एवं ट्रस्टी भी हैं। वे द ग्रोब टी लिमिटेड, फाइनक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और फाइनबायोटिक्स फार्मा लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।





