Sunday, April 19, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस-चंद्रपुर मार्ग पर सुरक्षा पहल: सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से हटाई गई जमा मिट्टी

घुग्घुस, चंद्रपुर | 23 जुलाई 2025 : घुग्घुस-चंद्रपुर मार्ग पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पूर्व ग्रामपंचायत उपसरपंच सुधाकर बंदूरकर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रणयकुमार बंडी और भारत साडवे के सक्रिय आग्रह पर घुग्घुस पुलिस स्टेशन थानेदार प्रकाश राउत के मार्गदर्शन में एपीआई योगेश पाटील ने IVRCL कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा।

इस पहल पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए VRCL के दीपक चौबे, विशाल डोंगरकर और सचिन टिप्ले ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसेरा ढाबा से बायपास मार्ग तक सड़क पर जमा भारी मात्रा में मिट्टी पाई गई, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी।

इस पर कार्यवाही करते हुए सिद्धार्थ चौरे के नेतृत्व में आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को सड़क से मिट्टी हटाने का कार्य किया गया। इस अभियान से राहगीरों को भारी राहत मिली, क्योंकि यह मार्ग लंबे समय से धूल और गंदगी के कारण खतरनाक बना हुआ था।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए घुग्घुस पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताया। नागरिकों ने बताया कि मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और जमी हुई मिट्टी से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, जो अब काफी हद तक कम हो गई है।

यह प्रयास प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त सहयोग का उदाहरण है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिला है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News