Sunday, April 19, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में मोहर्रम श्रद्धा और भाईचारे के साथ संपन्न, जगह-जगह लगाए गए फुलाव और ठंडे पानी के स्टॉल

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर में मोहर्रम का पर्व रविवार को बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया। पूरे शहर में धार्मिक वातावरण रहा और ताजिया में लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। नगर के विभिन्न मार्गों पर “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं।

इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, मोहल्ला समितियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह फुलाव, फल, शरबत, ठंडा पानी, बर्फ व अन्य खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं और लोगों को पूरे प्रेम से सेवा प्रदान की। कई स्थानों पर मोहल्ले के युवाओं ने स्वयंसेवक के रूप में पानी वितरण और भीड़ प्रबंधन में सहयोग किया।

मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी।

मोहर्रम के इस आयोजन में धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी सहयोग कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घुग्घुस में हर वर्ष मोहर्रम बड़े ही अनुशासन और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, और इस बार भी वह परंपरा कायम रही।

नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण, भव्य और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News