Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस पुलिस की सराहनीय पहल: दो माह पूर्व मिली मनोरोगी महिला अब स्वस्थ, श्रद्धा फाउंडेशन नागपुर ने परिजनों को सौंपा

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपुर : लगभग दो महीने पूर्व घुग्घुस बस स्टॉप के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लावारिस अवस्था में मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घुग्घुस पुलिस स्टेशन के तत्कालीन एपीआई योगेश पाटील ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को नागपुर स्थित श्रद्धा फाउंडेशन में उपचार के लिए भर्ती कराया था।

संस्था ने महिला का समुचित इलाज किया और अब उसकी मानसिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। इलाज के उपरांत, संस्था ने महिला के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें बुलाया और महिला को सौंप दिया।

इस संपूर्ण कार्य में श्रद्धा फाउंडेशन, नागपुर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिसने मानवता के दृष्टिकोण से निःस्वार्थ सेवा की। महिला को समय रहते उचित इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी और वह अपने परिवार से पुनः जुड़ सकी।

घुग्घुस पुलिस स्टेशन व श्रद्धा फाउंडेशन को इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News