Tuesday, April 21, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

बेलसनी परियोजना का भूमिपूजन शुक्रवार को संभावित, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति पर संशय

चंद्रपुर, महाराष्ट्र : मिलीयन स्टील्स प्रा. लि. द्वारा प्रस्तावित परियोजना को लेकर चंद्रपुर जिले के बेलसनी ग्राम में दिनांक 30 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई आयोजित की गई थी। यह जनसुनवाई महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के निवासियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया।

इस जनसुनवाई के दौरान परियोजना से जुड़े पर्यावरणीय प्रभावों, प्रदूषण की संभावनाओं, तथा स्थानीय निवासियों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वेबेक्स लिंक के जरिए भी अनेक नागरिकों ने इसमें भाग लेकर अपने प्रश्न व शंकाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में चंद्रपुर जिला प्रशासन एवं MPCB के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

परियोजना के तहत मिलीयन स्टील्स प्रा. लि. द्वारा बेलसनी में 2,32,000 टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता वाली औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की योजना है, जिसमें रोलिंग मिल, स्पंज आयरन यूनिट, स्टील मेल्टिंग शॉप (इंडक्शन फर्नेस) और 20 मेगावॉट क्षमता का कैप्टिव पावर प्लांट शामिल हैं।

अब खबर है कि इस परियोजना के भूमिपूजन का आयोजन शुक्रवार को होने जा रहा है। हालांकि, भूमिपूजन के कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच, सदस्य और सचिव की उपस्थिति को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि ये स्थानीय जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे या नहीं।

इस स्थिति ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है कि क्या ग्राम स्तर पर सभी संबंधित प्रतिनिधि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रारंभ में सहभागी बनेंगे, या विरोध के स्वर कहीं गहराई में अभी भी बाकी हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News