चंद्रपुर: उसगाव क्षेत्र की एक वाशरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विजय माहुरे (40 वर्ष, निवासी भोयगांव) की आज शाम में मृत्यु हो गई। यह घटना करीब शाम 6:30 बजे की है। घुग्घुस के एक निजी डॉक्टर ने शाम 7 बजे युवक के मृत होने की पुष्टि की।
हालांकि, मृतक के परिजनों ने रात 9:30 बजे तक अस्पताल के सामने खड़ी गाड़ी से शव को नहीं हटाया गया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मृतक के परिजनों ने शव को लेकर कंपनी के सामने विरोध जताने के लिए रवाना हुए। खबर लिखे जाने तक इस मामले में और अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।
घटना को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल है, और परिजन इस मौत को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।




