बारामती, महाराष्ट्र: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, फिर भी देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो आम जनता के हित में नहीं है।
सुले ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि अगर देश में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं तो हमें इसका फायदा क्यों नहीं मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने चाहिए। मैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की निंदा करती हूं। हम पूरी ताकत से इसका विरोध करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा। सुप्रिया सुले ने एलपीजी की कीमतों को तात्कालिक रूप से कम करने की मांग की और केंद्र सरकार से जनहित में कदम उठाने का आग्रह किया।
इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुद्दे पर घमासान तेज होने की संभावना है।




