तेलंगाना : नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह गया, जिससे लगभग 8 श्रमिक अंदर फंस गए हैं. बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक श्रमिकों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है. बचाव दल की टीमें सुरंग के ढहे हुए हिस्से में प्रवेश करने में कठिनाई का सामना कर रही हैं, जिससे अभियान में देरी हो रही है.




