भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर राज्य में “युवा शक्ति मिशन” की शुरुआत की. इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक 100% युवाओं को 10वीं-12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करना और 2028 तक 70% युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.
उन्होंने युवाओं को अपने सपनों को साकार करने में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. इस अवसर पर शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील में “लाड़ली बहन योजना” के तहत राशि भी डाली गई. कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साह के साथ मनाया…
https://x.com/AHindinews/status/1878294158399725823?t=Yzw6G7omEuPsBercn4HbgQ&s=19




