चंद्रपुर : जिले के घुग्घुस क्षेत्र में वोडाफोन-आइडिया (VI) के नेटवर्क की समस्या ने ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सोमवार, 6 जनवरी 2025 से लगातार पांच दिनों से नेटवर्क सेवा बाधित है, जिसके कारण कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
स्थानीय नेताओं की पहल:
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष कल्याण सोदारी, तालुका अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, और शिवसेना (उबाटा) के कार्यकर्ता अमित बोरकर ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है. उन्होंने वोडाफोन-आइडिया प्रबंधन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे है.
ग्राहकों की परेशानी:
स्थानीय निवासी संजना डोरके ने बताया कि नेटवर्क समस्या के कारण न तो कॉल की जा सकती है और न ही प्राप्त की जा रही है. इससे दैनिक आवश्यक कार्य और जरूरी संवाद बाधित हो रहे हैं.
अपील और चेतावनी:
घुग्घुस के लोगों ने कंपनी से अपील की है कि वे इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करें. यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रही, तो ग्राहकों को अन्य नेटवर्क में जाने को मजबुर हो रहे है. कंपनी के अगले कदम का क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार है.
…




